ऊखीमठः भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने तुंगनाथ घाटी के नेहरा, कुनालिया गांवों का भ्रमण कर सैकड़ों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने तुंगनाथ घाटी के नेहरा, कुनालिया गांवों का भ्रमण कर सैकड़ों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जन समस्याये सुनी तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर गांव में फैली समस्या के निराकरण के सामूहिक पहल की जायेगी। विगत दिनों अगस्तमुनि के क्रीड़ा मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ – 50 लाख की घोषणा करने पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् सहित भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया तथा काश्तकारों ने त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर का मुआवजा दिलाने , पिलखणी – कुनालिया मोटर मार्ग पर अधर में लटके पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा नेहरा गांव के निचले हिस्से में बरसात के समय हो रहे भूस्खलन के रोकथाम की मांग की। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भाजपा संगठन का हर कार्य समर्पित भावना से सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारों की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त गांव के अन्तिम छोर तक पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर मार्ग का विस्तारीकरण व डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतरीन यातायात सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा तथा तुंगनाथ धाम आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों को सुविधा मिलने के साथ विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को तहसील व विकासखण्ड मुख्यालय समथर्क करने में सुविधा मिलेगी। पुरूषोत्तम दत्त त्रिवेदी ने कहा कि त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर का विस्तारीकरण व डामरीकरण होने से तुंगनाथ घाटी के पर्यटन – तीर्थाटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मदन मोहन त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर जमुना प्रसाद त्रिवेदी, गया प्रसाद त्रिवेदी, मदनमोहन त्रिवेदी, खेमानन्द त्रिवेदी, अनीता देवी, शान्ति देवी, चन्द्रमा देवी, परमेश्वरी देवी, सूरजी देवी, गोदाम्बरी देवी, सम्पत्ति देवी, नर्मदा देवी, रूपाली देवी, शिवानी देवी, कमला देवी, देवकी देवी, सोनी देवी, राजेश्वरी देवी , प्रकाशी देवी, देवेश्वरी देवी, अंजना देवी, कंचन देवी, सरोज देवी, अलका देवी मौजूद रहे।

  • User

    Related Posts

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी। अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में जनपद के विद्यालयों में पेय, शौचालय एवं…

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों , महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया