बंदरों ने युवक को किया लहूलुहान।

Spread the love

दिनेश सेमवाल (शास्त्री), देहरादून।

बंदरों ने युवक को किया लहूलुहान।

             गुप्तकाशीः   पहाड़ों में रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रात को गुलदार और सुअरों के आतंक से लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन दिन में भी वन्य जीवों ने घर से बाहर निकलना दूभर कर दिया है।

क्षेत्र के जखोली रोड स्थित अंद्रवाडी गांव में आज दिन में अपने घर के बाहर बैठे मदन सेमवाल नामक युवक को बंदरों ने लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उसे राजकीय चिकित्सालय गुप्तकाशी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके घावों पर टांके लगाए गए। वन्य जीवों के लगातार हमलों के कारण इस गांव में लोग निरंतर पलायन कर रहे हैं। जो थोड़े बहुत लोग रह गए हैं, वे भी सहमे हुए हैं। इस गांव में बंदरों के हमले की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों ने फसलों को बोना बंद कर दिया है। कभी यह गांव पूरे इलाके में उपजाऊ माना जाता था लेकिन वन्य जीवों के लगातार बढ़ते हमलों से गांव के अधिकांश खेत बंजर हो गए हैं। केवल गांव के निकट के खेतों में ही लोग फसल बोते हैं लेकिन सुअरों और बंदरों के आतंक के चलते ग्रामीणों के हाथ कुछ नहीं लगता। पहाड़ के अधिकांश गांवों की यही स्थिति है। पिछली बार इसी तरह के बंदरों के आतंक की सूचना सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी, उस समय वन विभाग की ओर से भरोसा दिया गया था कि जल्दी ही उत्पाती बंदरों को पकड़ा जाएगा लेकिन नतीजा सिफर रहा है। अब तो सीएम हेल्पलाइन से भी लोगों का भरोसा उठ चुका है। ग्रामीणों ने अब वन मंत्री सुबोध उनियाल से फरियाद की है कि उन्हें बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए और बुरी तरह जख्मी हुए मदन सेमवाल के इलाज के लिए अनुमन्य धनराशि प्रदान की जाए।

  • User

    Related Posts

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी। अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में जनपद के विद्यालयों में पेय, शौचालय एवं…

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों , महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम (मदिरा सवैया)

    • By User
    • October 17, 2024
    • 2 views
    प्रेम (मदिरा सवैया)

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    • By User
    • October 17, 2024
    • 4 views
    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।    

    सासू मां की खुशी।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    सासू मां की खुशी।

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    सजल।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 9 views
    सजल।

    दशहरा (दोहे)।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 5 views
    दशहरा  (दोहे)।