
ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः के बल्लीपुर में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्वमंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह के सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह ने किया। समाजवादी पार्टी जिला सचिव एवं प्रभारी तरबगंज विधानसभा जयसेन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने बूथ एवं सेक्टर को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जनहित की नीतियों को आम लोगों तक पहुँचा कर पार्टी से जोड़ने आह्वान किया, बैठक में भाजपा सरकार द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की सामूहिक आलोचना की गयी। इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य हृदय राम यादव, जयेंद्र तिवारी, रमेश चंद तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार, विशाल सिंह, अयोध्या यादव, शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।