ऊखीमठः ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक व प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन भेजकर आई टी आई किमाणा ऊखीमठ को टाटा टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उच्चीकृत करने के साथ ही आई टी आई में अन्य ट्रेडो को भी शामिल करने की मांग की है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                            ऊखीमठः ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक व प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन भेजकर आई टी आई किमाणा ऊखीमठ को टाटा टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उच्चीकृत करने के साथ ही आई टी आई मेें अन्य ट्रेडो को भी शामिल करने की मांग की है। आई टी आई किमाणा ऊखीमठ के उच्चीकृत होने तथा अन्य ट्रेडो के संचालित होने से आपदा प्रभावित युवाओ को आई टी आई से प्रशिक्षण लेने का लाभ मिलेगा वही वर्षो बन्द पड़े आई टी आई भवन का भी चहुंमुखी विकास होगा। जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए उन्होने बताया कि विगत दिनो प्रदेश सरकार की पहल पर टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार, ऊधमसिहनगर, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ, चम्पावत व अल्मोड़ा के 13 आई टी आई उच्चीकृत करने का एम ओ यू साइन किये गये है तथा चयनित संस्थानो में छह लंबी अवधि के एक से दो साल के ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी संस्थानो मे मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, एडवांस सीएनसी, मशीनिंग, इंडस्ट्रियल रोबोटिक एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आंटोमेशन, आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया गया साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लम्बी अवधि के पाठ्यक्रमों से सम्बंधित 23 शार्ट कर्म कोर्स चलाने के लिए प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया गया है जिसमें प्रदेश सरकार के साथ कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी व कौशल एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा से आई टी आई किमाणा ऊखीमठ में भी टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सभी ट्रेडो को संचालित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आई टी आई किमाणा ऊखीमठ मे सभी ट्रेडो के संचालित होने से आपदा प्रभावित युवाओ को प्रशिक्षण लेने में सुविधा होगी तथा वर्षो से बन्द पड़े आई टी आई भवन का चहुंमुखी विकास होगा।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?