सर्टिफिकेट के लिए अब दिव्यांगों को दून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी,पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

विकासनगरः सर्टिफिकेट के लिए अब दिव्यांगों को दून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य महकमे ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था शुरू करा दी है। मंगलवार को पहले दिन पांच दिव्यांगों को दिव्यांगता सर्टिफिकेट जारी किए गए। अस्पताल में माह के हर तीसरे मंगलवार को दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था की गई है।पछवादून व जौनसार बावर के कालसी, चकराता, साहिया, डाकपत्थर, विकासनगर, सहसपुर, हरबर्टपुर, कुल्हाल, सेलाकुई, भाऊवाला क्षेत्रों को दिव्यांगों को अभी तक दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय देहरादून जाना पड़ता था। जिससे दिव्यांगों परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर को सर्टिफिकेट बनाने का अधिकार दे दिया है।

                उसी के तहत हाल ही में लगाए गए बहुउददेश्यीय शिविर में भी दिव्यांगों के सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। मंगलवार को चिकित्सालय में पांच दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। चिकित्सालय विकासनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप चौहान के अनुसार अस्पताल में माह के हर मंगलवार को दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।

दो दिन की छुटटी के बाद खुले अस्पताल में उमड़े मरीज

               पछवादून के सरकारी अस्पताल दो दिन की छुट्टी के बाद जब मंगलवार को खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ी। अकेले उप जिला चिकित्सालय विकासनगर की ओपीडी में 718 मरीज आए। जिसमें 568 नए पर्चे बनाए गए, जबकि डेढ़ सौ पुराने मरीज आए। मरीजों की भीड़ उमड़ने की वजह से चिकित्सकों को ओपीडी के निर्धारित समय से अधिक समय देकर मरीज देखने पड़े। सीएमएस डा. प्रदीप चौहान ने कहा कि मंगलवार को ओपीडी में 718 मरीज आए। सभी का पर्याप्त उपचार किया गया।

तकनीकि कमी से शुरू नहीं हो पाई क्यू आर कोड से पर्चा बनवाने की व्यवस्था

उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में तकनीकि कमी से क्यू आर कोड से पर्चा बनवाने की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन तकनीकि कमी की वजह से सफल नहीं हो पाए। बता दें कि क्यू आर कोड स्कैन कर पर्चा बनवाने की व्यवस्था से मरीजों को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इलाज का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लाइन में घंटों नहीं लगना पड़ता।

  • Related Posts

    मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।   मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध…

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मन की पीड़ा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 3 views
    मन की पीड़ा

    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं