राजनीति की गाली = गली की गाली

Spread the love

 

पंकज शर्मा “तरुण”

 

 

                       व्यंग्य

राजनीति की गाली = गली की गाली

 

 

 

हमारे मुहल्ले की हर गली में सार्वजनिक नल पर पानी भरने के लिए प्रतिदिन पहले पानी भरने की होड़ मचती है। महिलाएं ही अक्सर नल पर पानी भरने जाती हैं,क्योंकि वे बचपन से ही इस कार्य में कुशल हो जाती हैं! वैसे जहां पानी की किल्लत होती है उन क्षेत्रों में यह समस्या अधिक विकराल होती हैं। कई बार कुछ क्षेत्रों में नलों में पानी का समय सुबह जल्दी यानी कि पांच छह बजे का भी होता है तो कई तेज तर्रार महिलाएं रात में ही अपनी बाल्टी,गगरी, घड़ा आदि सबसे आगे लगा देती हैं। उसके पीछे आने वाली महिलाएं कतार बद्ध अपने बर्तन लगा कर रख देती हैं। नल आते ही सारी महिलाएं आ कर अपने नंबर पर खड़ी हो जाती हैं और बारी बारी से पानी भरती हैं। कई शातिर महिलाएं रात में बर्तनों में फेर बदल कर देती हैं। तब टकराहट होना स्वाभाविक हो जाता है। कई बार दो पार्टियों में झगड़ा करवाने के उद्देश्य से भी तीसरी पार्टी ऐसी हरकत कर देती हैं। हमारे यहां राजनीति में भी कई दल ऐसी हरकतें करते रहते हैं।

हाल ही में बिहार में कांग्रेस के मंच से किसी ने मोदी जी को और उनकी मां को गालियां निकाली। जिससे देश में विशेष कर बिहार में काफी विवाद बढ़ गया है। पटना में कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओं में अच्छी खासी भिड़ंत हो गई। कई नेताओं के सिर फोड़ दिए गए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जम के चल रहा है। वही स्थिति हो गई है जैसे मुहल्ले की महिलाएं गली के सार्वजनिक नलों पर एक दूसरे के बर्तन फेंक कर साड़ी का पल्लू कमर में खोंस कर एक दूसरे को पहले जम कर गालियां देती हैं, इसके बाद हाथापाई, बाल नोचना, कपड़े खींचना, जमीन पर पटक कर पीटना जैसी नौबत आती है वही स्थिति बिहार में चुनाव के पूर्व हो रही है! कोई मोदी जी को महान बता कर बात ठंडी कर रहा है तो कोई उनकी माता जी को महान बता कर उनको गाली देने वाले को कोस रहा है! कुछ कांग्रेस के नेता तो उसको भाजपा का ही कार्यकर्ता बता रहे हैं और सबूत के तौर पर उसके काबिना मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ फोटो तक बता कर खुद को सही सिद्ध करने पर आमादा है। सर फ़ुटव्वल की शुरुआत भी दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा कर कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के विधायक और मंत्री भी भीड़ ले कर हमला करने पहुंच गए और जम कर लाठी डंडों से लोगों के सिर फोड़ते रहे। बिहार की पुलिस तो अपने सुशासन का नमूना सुशासन बाबू के निर्देशों का पालन कर वफादारी से प्रस्तुत करती रही । पूरा मंजर वैसा ही लगा रहा था जैसा सार्वजनिक नलों पर प्रायः दिखाई पड़ता है। लोकतंत्र के इस अनोखे रूप को देख कर देश की जनता स्तब्ध है। भारत का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने एंकर्स की परफॉर्मेंस से खुश है, अंजना माई हो या चित्रलेखा सभी अपने चैनल की पूरी वफादारी निभा रही है! होना भी चाहिए चैनल बंद करवाना है क्या? कुल मिला कर तस्वीर!!साफ है। अब एक दूसरे को चोर बताने वाले नेता यह नहीं समझ रहे कि जनता क्या निर्णय लेगी क्योंकि सभी एक दूसरे को चोर साबित करने पर तुले हुए हैं। कुल मिलाकर आज राजनीति की हालत गली के नल पर लगे जमघट के समान हो गयी है, जहां सारी नैतिकता को ताक पर रखकर जमकर सिर फुटौव्वल मचा हुआ है।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    छावनी कर भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)         छावनी कर भुगतान के लिए…

    दया का एक छोटा सा भाव भी मनुष्य के मन को सुकुन देती हैं, मन के विकारों को दूर करती है।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी  नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)                                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।