सोमेश्वर के खाईकट्टा के जंगल में लगी आग को बुझाने गए एक युवक की आग में झुलसने से हो गई।

Spread the love

अल्मोड़ा: दिग्विजय सिंह बिष्ट (नया अध्याय)

सोमेश्वर के खाईकट्टा के जंगल में लगी आग को बुझाने गए एक युवक की आग में झुलसने से हो गई। 

घटना गुरूवार रात की। यहां वन पंचायत के जंगल में लगी आग तेज से गांवो की ओर बढ़ रही थी। गांव वाले जंगल की ओर दौडे़। आग बुझाने के दौरान हादसा हो गया। पैर फिसलने से एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। सुबह उसका शव जंगल में मिला। यहां बता दें अल्मोड़ा जिले में जंगलों की आग से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी। मई की शुरूआत में सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल की आग से 4 चार नेपाली मजदूरों की मौत हो गई थी।
खाईकट्टा के ग्रामीणों ने बताया की गुरूवार रात गांव के पास के जंगल में आग लग गई। आग तेजी से गांव ओर बढ़ने लगी। रात करीब 9 नौ बजे के आसपास ग्रामीण आग बुझाने के लिए जंगल की तरफ दौड़े। जहां ढलान होने के कारण युवक का पैर फिसल गया और वो आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें तेज थी। सुबह जब ग्रामीण युवक को तलाशने ग्रामीण जंगल गए, तो वहा उसका शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सुबह 11 बजे के आसपास वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे ले, उसे पोस्र्माटम के लिए भेज दिया है। युवक का नाम महेन्द्र सिंह डांगी बताया जा रहा है। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल के मृतक के घर में बूढ़ी मां, तीन बच्चे और पत्नी है।

  • Related Posts

    पर्यावरण के प्रति नागरिकों के दायित्व 

    Spread the love

    Spread the love Ankur Batham UPSC aspirant  Orai,  jalaun, UP                  (नया अध्याय, देहरादून)               पर्यावरण के…

    पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए उपयोगी-पुरोहित

    Spread the love

    Spread the love  जिला प्रवक्ता शिवगंजः गुरुदीन वर्मा     पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए उपयोगी-पुरोहित ——————————————————— शिवगंजः हरियालो राजस्थान के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?