श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्वालुओं ने कर चुके हैं बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन जो एक नया कीर्तिमान है

Spread the love

जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग, 28 मई, 2024

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्वालुओं ने कर चुके हैं बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन जो एक नया कीर्तिमान है।

हेली, घोड़ा, खच्चर एवं डंडी-कंडी के माध्यम से 1,71,035 तीर्थ यात्रियों ने किये है बाबा केदारनाथ के दर्शन।

3,38,653 श्रद्धालुओं ने पैदल पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर है प्रयासरत।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिए गए थे। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में एक नया रिकॉर्ड/कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें कुल 18 दिनों में ही 5 लाख, 9 हजार 6 सौ 88 श्रद्धालुओं ने 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हंै। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन निरंतर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने में लगा हुआ है।
श्री केदारनाथ धाम में अब तक 22 हजार 394 श्रद्वालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए हैं तथा एक लाख 35 हजार 8 श्रद्वालुओं द्वारा घोडे़-खच्चरों के माध्यम से तथा 5 हजार 2 सौ 11 श्रद्वालुओं ने डंडी के माध्यम से एवं 8 हजार 4 सौ 22 श्रद्वालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए हैं, तथा 3 लाख 38 हजार 653 श्रद्वालुओं ने पैदल ट्रेक रुट से चलकर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।