सड़क से सटे गांवों में लोगों को होम स्टे के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी

Spread the love

चारधाम यात्रा मार्गों पर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए सरकार यात्रा मार्गों से सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देगी। सरकार का प्रयास है कि हर घर में लोग एक कमरा होमस्टे के लिए रखें। प्रदेश सरकार की ओर से आतिथ्य प्रशिक्षण देने के साथ बागवानी, पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में भी मदद की जाएगी।

पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक छह हजार से अधिक होमस्टे खुल चुके हैं। जहां पर चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को सस्ते दरों पर ठहरने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा पर्यटक उत्तराखंड की लोक संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं। प्रदेश में हर साल तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नई पहल पर काम करने जा रहा है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जहां पर पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे स्थानों के आसपास सड़क से सटे प्रत्येक गांव में होमस्टे के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर घर में एक कमरा होमस्टे के लिए रखा जाए। संचालकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, बागवानी, पशुपालन व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पर्यटन, बागवानी, पशुपालन, कौशल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे।

पिथौरागढ़ के नाभी व कुटी गांव सफल रहा प्रयोग

प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के नाभी व कुटी गांव में होमस्टे में इस पहल को शुरू किया था। जो कामयाब रहा। होमस्टे संचालन के साथ ही बागवानी, पशुपालन से प्रति परिवार को सालाना 80 लाख आमदनी हो रही है। इस तर्ज पर चारधाम यात्रा मार्गों में होमस्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।

कैंची धाम के लिए शुरू की जाएगी पंजीकरण की व्यवस्था

नैनीताल जिले के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय करने और चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देने पर पर्यटन के साथ अन्य विभाग एकीकृत योजना के तहत काम करेंगे। इससे पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।-धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।