ऊखीमठ: 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल तथा अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा देश में तैनात 39 वर्षीय शहीद संजय सिंह पुष्वाण का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट मन्दाकिनी नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ! 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल तथा अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा देश में तैनात 39 वर्षीय शहीद संजय सिंह पुष्वाण का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट मन्दाकिनी नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया।

उनकी शव यात्रा में सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, परिजनों व ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। उनके निधन से किमाणा गाँव सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बता दे कि तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गाँव किमाणा निवासी 39 वर्षीय हवलदार संजय सिंह पुष्वाण पुत्र दौलत सिंह पुष्वाण विगत 10 जुलाई को अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में डयूटी के दौरान हृदयगति रुकने से शहीद हो गया था तथा सैन्य अधिकारियों द्वारा उनके शहीद होने की सूचना दूरभाष से परिजनों को दी गयी थी उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों व गाँव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को मेजर देशमुख, सुबेदार दीपचंद, नरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महेन्द्र पाल, नागेन्द्र, कुलदीप के नेतृत्व में उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहनों से दिल्ली से किमाणा गाँव लाया गया तो तिरंगे में लिपटे शहीद संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव को देखकर परिजन फूट – फूटकर रो पड़े। किमाणा गाँव से मन्दाकिनी नदी तक शहीद संजय सिंह पुष्वाण की शव यात्रा में असंख्य ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। मन्दाकिनी नदी के तट पर पूर्व विधायक मनोज रावत, मेजर निखिल, सुबेदार इस्लाम खान, प्रमेन्द्र, बचनलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शेर सिंह कण्डारी, प्रकाश पंवार, प्रहलाद पुष्वाण ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र व सेना जवानों ने सलामी लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी चिता को उनके भतीजे विपिन पुष्वाण ने मुखाग्नि दी। प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि शहीद संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये! इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, वन पंचायत सरपंच देवी शंकर त्रिवेदी, प्रधान महावीर नेगी, शिव सिंह रावत, नवदीप नेगी, सन्तोष त्रिवेदी, सुखवीर पुष्वाण, सन्तोष शैव, गोविन्द पुष्वाण, मनवर नेगी, कैलाश पुष्वाण, कर्मवीर कुवर, रवीन्द्र रावत, सोहन सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह, अजेन्द्र कण्डारी, विपिन सेमवाल एस आई सतीश चन्द्र सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, परिजन, ग्रामीण व सेना के जवान मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?