उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा, पहाड़ों में येलो अलर्ट जारी

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन हवा चलने से सुबह-शाम मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूरे सप्ताह मौसम के तेवर बदले रह सकते हैं।

मौसम में दिखेगा बदलाव

           मंगलवार को सुबह से ही दून में धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल भी मंडराते रहे। दोपहर में तपिश बढ़ गई और गर्मी ने पसीने छुड़ाए। हालांकि, सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार

            मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है।
  • Related Posts

    मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।   मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध…

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मन की पीड़ा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 3 views
    मन की पीड़ा

    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं