कुमाऊं के सभी जिलों में तीसरी बार यातायात तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the love
हल्द्वानी। कुमाऊं में यातायात नियमों को तोड़ने वालों की अब डिजिटल कुंडली बनेगी। ऐसे में अब अगर कोई तीसरी बार यातायात नियम तोड़ता हुआ मिला और उसका चालान हुआ तो उसके खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। 

बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों की लिस्ट जिला स्तर पर तैयार होने लगी है। विभाग लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने और नियमों की पालना कराने के लिए यह कवायद कर रहा है। पुलिस की ओर से बनाया जा रहा ये प्लान अगर सफल रहा तो हादसों पर भी अंकुश लगेगा। 

58 हजार लोगों ने तोड़े यातायात नियम, 34 करोड़ जुर्माना भरा

कुमाऊं में यातायात नियम तोड़ने वालों की संख्या हर साल बढ़ रही है। तीन साल में नैनीताल, यूएस नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चंपावत में 58 हजार से अधिक लोग यातायात के नियम तोड़ चुके हैं। सबसे अधिक चालानी कार्रवाई ओवर स्पीड, मोबाइल पर बात करना, ड्रंकन ड्राइव, बिना लाइसेंस, ओवर लोडिंग, रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजी पर हुई है। पुलिस तीन साल में 34 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल चुकी है।

हादसों पर भी लगेगा विराम

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। क्योंकि अक्सर सड़क हादसे तेज रफ्तार के कारण होते हैं। वाहन चालकों पर कार्रवाई होने से यातायात व्यवस्था भी पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

 

पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हर स्तर से कार्रवाई कर रही है। अब वाहन चालकों का डिजिटल तरीके से रिकार्ड देखा जा रहा है। तीसरी बार जो नियम तोड़ते मिलेगा, उसका लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को भेजा जाएगा। –  डा. योगेंद्र सिंह रावत, आईजी कुमाऊं

हल्द्वानी से भीमताल तक 128 वाहनों के चालान

हल्द्वानी: परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को हल्द्वानी से भीमताल तक अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चला 128 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा पांच आटो और एक ई-रिक्शा को सीज भी किया। सत्यापन न कराने के साथ ही वाहन संबंधी दस्तावेजों में भी कमी थी। आरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि सीट बेल्ट न पहनने, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, मोबाइल का इस्तेमाल, ट्रिपल राइडिंग आदि मामलों में कार्रवाई की गई। टीम में एआरटीओ जितेंद्र सिंघवान, कर अधिकारी गोविंद सिंह, गुरमुख सिंह, आशुतोष डिमरी आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़