जंगलों में आग लगाने मामले में बिहार के तीन मजदूर गिरफ्तार

Spread the love

जंगलों में आग लगाने मामले में बिहार के तीन मजदूर गिरफ्तार
चमोली:   कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पहाड़ों में आग लगाने की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में ये युवा आग लगाना ही हमारा यही काम है, कहते सुनाई दे रहे हैं। युवक कह रहा है कि हम इसी काम के लिए आये हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैेसे ये युवा जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्शन हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो गैरसैंण ब्लॉक के पांडुवाखाल क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चमोली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने थाना गैरसैंण पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद गैरसैण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल, को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये ये तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। तीनों युवकों से पुलिस ने गैरसैंण थाने में पूछताछ की। जिसमें इन युवकों ने बताया सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था। तीनों युवक मजदूरी का काम करते हैं। आजकल पांडुवाखाल क्षेत्र में ठेकेदार के साथ सड़क डामरीकरण का कार्य कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने कहा सोशल मीडिया पर जंगलों में आग लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में पुलिस ने बिहार के तीन मजदूर युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने वनों को आग से बचाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा घटना वाले क्षेत्रों में आग बुझाने की सबसे पहले जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों की है। आग लगने पर वन विभाग व फायर सर्विस को सूचित करें।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।