ऊखीमठ! बद्री केदार मन्दिर समिति का सात सदस्यीय दल तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व्यवथाओ का जायजा लेने व मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद वापस लौट गया है!

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी   बद्री केदार मन्दिर समिति का सात सदस्यीय दल तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व्यवथाओ का जायजा लेने व मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद वापस लौट गया है! 

      मन्दिर समिति आगामी 10 को को तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियों में जुट गया है! तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने नेतृत्व में रविवार को तुंगनाथ धाम पहुंचे सात सदस्यीय दल ने तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व्यवथाओ का जायजा लिया तथा मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मन्दिर परिसर की साफ – सफाई की! तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व अधिकारियों के निर्देश पर तुंगनाथ मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है तथा आगामी 10 मई से शुरू होनी वाली तुंगनाथ धाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गयी है! उन्होंने कहा कि मन्दिर समिति द्वारा तुंगनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किये जा रहे हैं तथा सभी को विश्वास है कि विगत वर्षों की तुलना इस बार भी तुंगनाथ धाम रिकार्ड तोड़ तीर्थ यात्री पहुंचेगें! मन्दिर समिति के चन्द्रमोहन बजवाल ने बताया कि सात सदस्यीय दल द्वारा तुंगनाथ मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ – सफाई की गयी! तुंगनाथ घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता सदानन्द भटट् ने बताया कि कपाट खुलने से पूर्व तुंगनाथ घाटी में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने से रौनक लौटने लगी है तथा चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग पर अनेक प्रजाति के पुष्प खिलने वहाँ प्राकृतिक सौंदर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये हैं! सात सदस्यीय दल में आनन्द सिंह रावत, दिलवर सिंह नेगी, दुर्गेश रावत, दिग्विजय, संजय राणा उमेद सिंह नेगी मौजूद थे

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)