देहरादून से शुरू होंगी इंटरनेशनल उड़ानें, सिंगापुर-दुबई समेत 5 देशों के लिए उड़ान भरने की तैयारी।

Spread the love

देहरादून से शुरू होंगी इंटरनेशनल उड़ानें, सिंगापुर-दुबई समेत 5 देशों के लिए उड़ान भरने की तैयारी।

                     डोईवाला: भविष्य में देहरादून हवाई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की सुविधा भी यात्री ले पाएंगे। इसको लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) से तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में सिंगापुर, दुबई, कोलंबो कुआलालंपुर और बैंकाक के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसकी जानकारी यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने दी।

             जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होने से पर्यटन के साथ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

देहरादून एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की चल रही कवायद

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि बड़े विमान के लिए रनवे की कमी को पूरा करने के लिए जो अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है उसके लिए देहरादून एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कवायद तो चल रही है।

यूकाडा की एविएशन कंपनियों के साथ होनी है बैठक

उन्होंने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के दौरान दुबई और सिंगापुर के निवेशों ने उत्तराखंड से एयर कनेक्टिविटी पर जोर दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने सिंगापुर दुबई कोलबो, बैकाक और कुलालालंपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए यूकाडा की पांच अगस्त को एविएशन कंपनियों के साथ बैठक होनी है। इसमें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के साथ देश के अन्य शहर भोपाल, पटना, चेन्नई आदि शहरों के लिए घरेलू फ्लाइट शुरू करने पर मंथन शुरू किया जाएगा।

             उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने पर उद्योगपतियों, विदेश में नौकरी करने वाले और घूमने जाने वालों को भी सुविधा होगी। इससे उत्तराखंड का पर्यटन और तीर्थटन बढ़ेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़