पिथौरागढ़ जिले के इसी बूंदी गांव के ऊपरी क्षेत्र खोसा से टनल निर्माण होगा

Spread the love
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख (NH-9) अब बूंदी से गर्ब्यांग तक टनल (सुरंग) से गुजरेगा। उच्च हिमालयी भू-भाग में सुरंग बनने से मानसून काल और शीतकाल में बेरोकटोक यातायात जारी रहेगा। 
इससे सेना व अर्धसैन्य बलों के लिहाज से सामरिक रूप से मजबूती तो मिलेगी ही, पर्यटक गुंजी तक सहजता के साथ पहुंचेंगे तो व्यास घाटी में शीतकालीन पर्यटन कारोबार के द्वार भी खुलेंगे। सुरंग के लिए दिल्ली की एल्टीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बूंदी से गर्ब्यांग तक प्रारंभिक सर्वे कर लिया है। 

तवाघाट-लिपुलेख हाईवे बूंदी के पास उच्च हिमालयी भू-भाग से शुरू हो जाता है। बूंदी से छियालेख तक पहुंचने को सड़क पर कई मोड़ हैं। छियालेख से गर्ब्यांग के बीच दलदल वाला क्षेत्र है। यह मानसून काल में प्रभावित करता है। 

शीतकाल में हिमपात से हाईवे बंद होता रहता है। अब यह सड़क दो-तीन वर्षों में बूंदी से गर्ब्यांग तक सुरंग से होकर गुजरेगी। बीआरओ के अनुसार खोसा से गर्ब्यांग के कौक्स्यों तक सर्वे हो गया है। टनल बनते ही आदि कैलास, कैलास मानसरोवर, ओम पर्वत, कैलास दर्शन सुगम होंगे तो भारत-चीन व्यापार की राह आसान होगी।

बूंदी और गर्ब्यांग के ग्रामीणों के साथ होगी बैठक

टनल निर्माण को लेकर बीआरओ और कंपनी की बूंदी और गर्ब्यांग के ग्रामीणों संग बैठक होगी। बूंदी के ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार खोसा से टनल का निर्माण किया जाए।

नए सर्वे में चयनित दूसरे स्थल पर ग्रामीणों ने टनल निर्माण के दौरान बोल्डर और पत्थर गिरकर गांव तक पहुंचने की आशंका है। भाजपा नेता योगेश गर्ब्याल का कहना है कि टनल निर्माण से व्यास घाटी का तेजी से विकास होगा।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।   अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 3 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद