ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।
अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अधिकांश डॉक्टर पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं और इस शासन प्रशासन मौन बना हुआ है। ऐसे डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है जो केवल अपना हित चाहते हैं, उन्हें आम जनता की सेवा से कोई लेना देना नहीं है। इसी कारण से पहाड़ के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में कई लोगों के विषेशज्ञ नहीं हैं, जिससे यहां के मरीजों को महंगे प्राईवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवाना पड़ता है या फिर बिना इलाज के ही रहना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ में सेवा न देने वाले डॉक्टरों को कईबार राजनीतिक संरक्षण भी मिलता है, जिसके बल पर डॉक्टर पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों में अपना तबादला करवा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि देहरादून में हाल ही में एक इंटरव्यू को लेकर पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्या ने स्वयं कहा कि किसी भी डॉक्टर ने पहाड़ में सेवा देने की इच्छा नहीं जताई।
उन्होंने कहा कि यदि नीतिगत बदलाव नहीं हुए तो पहाड़ों के लोग इलाज के लिए नहीं बल्कि ‘रेफर होने के लिए अस्पताल जाया करेंगे।









