सेतु आयोग की महिला सशक्तिकरण के लिए पहल, इन दो आयोग ने सहमति पत्र पर किए हस्ताक्षर

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण को गति देने के लिए सेतु आयोग ने पहल की है। महिलाओं को कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ‘तेरे मेरे सपने’ विशेष अभियान संचालित करने को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

सचिवालय में गुरुवार को सहमति पत्र पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर और सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने हस्ताक्षर किए। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा (पाश), घरेलू हिंसा से बचाव, शादी से पहले संवाद और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है । इसके अंतर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग अपने व्यापक अनुभव का लाभ महिलाओं को बांटेगा और उन्हें प्रशिक्षण भी देगा।

इस अवसर पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा कि यह कदम पुष्कर सिंह धामी सरकार की महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में समाज में बदलाव तेजी से हो रहा है, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण बहुत जरूरी है।

कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता बढ़ाने से महिलाओं की गरिमा की रक्षा होती है और लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है। शादी से पहले संवाद युवाओं को अच्छे और सम्मानजनक संबंध बनाने के लिए तैयार करता है, जिससे घरेलू हिंसा भी कम हो सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की विजया राहटकर ने कहा, उत्तराखंड में महिलाएं बदलाव की धुरी बन रही हैं। ऐसे में राज्य में ऐसे अभियानों की बहुत आवश्यकता है। ”तेरे मेरे सपने” मात्र अभियान नहीं, बल्कि महिला गरिमा और सुरक्षा के लिए मजबूत पहल है। बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, शासन के वरिष्ठ अधिकारी, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा सामाजिक कल्याण विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़