75,057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना

Spread the love

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। केंद्र ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित खुरपिया को औद्योगिक स्मार्ट शहर के रूप में चिह्नित किया है।

1002 एकड़ में 1265 करोड़ की लागत से इस स्मार्ट शहर को विकसित किया जाएगा। इससे यहां 6180 करोड़ के निवेश के आने की उम्मीद है।

75,057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना

साथ ही 75,057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इस योजना को तीन वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए पैरवी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल के बाद प्रदेश में इतना बड़ा औद्योगिक पार्क विकसित होगा।

बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री पीयूष गोयल ने आनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नए औद्योगिक शहरों को वैश्विक मानकों के ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उत्तराखंड में खुरपिया, रुद्रपुर से 17 किमी पूर्व में स्थित है। यहां आटोमोबाइल, आटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग व फेब्रिकेशन के कार्यों पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निकटवर्ती पंतनगर और रुद्रपुर के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। यहां से सड़क, रेल व हवाई संपर्क बेहद नजदीक उपलब्ध है।

ली जा चुकी है पर्यावरणीय स्वीकृति

सबसे अच्छी बात यह है कि इस औद्योगिक स्मार्ट शहर के लिए पहले ही पर्यावरणीय स्वीकृति ली जा चुकी है। इससे निवेशकों को इस स्वीकृति को लेने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही राज्य व केंद्र में सिंगल विंडो क्लीयरेंस के माध्यम से काम किए जाएंगे।

यहां उद्योग लगाने को भूमि खरीद के भुगतान में लचीला रुख अपनाया गया है। इसके लिए एकमुश्त धनराशि देने के साथ ही पांच वर्ष तक राशि देने का प्रविधान किया है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दी जा रही छूट का लाभ भी यहां उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यहां दो लाख से लेकर चार लाख व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने जून में इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि इसके लिए समस्त स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।