समय के साथ अपने व्यापार में बदलाव कर डिजिटल करें: प्रवीण खंडेलवाल।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

समय के साथ अपने व्यापार में बदलाव कर डिजिटल करें: प्रवीण खंडेलवाल।

कैट के व्यापार सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन।

                  बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापार सम्मेलन व दीपावली मिलन कार्यक्रम होटल यश पैलेस में आयोजित हुआ। दानवीर भामाशाह व महालक्ष्मी जी मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई जिसमें मुख्य अतिथि कैट के राष्टीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में भविष्य के व्यापार पर आगाह करते हुए कहा कि समय के साथ अपने व्यापार में बदलाव कर डिजिटल करना होगा, अन्यथा आपका व्यापार भविष्य में पिछड़ जाएगा। उन्होंने एच एम टी घड़ी कम्पनी, नोकिया मोबाइल कम्पनी व कोडक फिल्म रील कम्पनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने समय के साथ अपने व्यापार में बदलाव नही किया और आज वे कम्पनियां इतिहास बन गयी है, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने अपने उद्बोधन में परिवार के युग वर्ग व महिलाओं को आगे आकर व्यापार में सहभागिता निभानी चाहिए।
स्वागत उद्बोधन कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने दिया। कार्यक्रम को उद्बोधन कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल ने भी किया । उन्होंने बिलासपुर कैट इकाई की प्रशंसा की तथा कहा कि बिलासपुर कैट इकाई बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने अमर पारवानी से आग्रह किया कि ऐसे ही ओर जिला इकाइयों को तैयार करें व कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए उनकी व्यापारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला ।
कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा के नेतृत्व में बिलासपुर कैट इकाई द्वारा मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल व अतिथियों का बड़ी माला से स्वागत किया। मंच से वरिष्ठ जनों बेनी गुप्ता, हरीश केड़िया, लीलाधर सुल्तानिया जितेंद्र गांधी का सम्मान किया गया। मंच का संचालन श्रीकांत पांडे ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैट के महामंत्री आशीष अग्रवाल विष्णु गुप्ता, पायल लाठ, अरविंद वर्मा विधुत मंडल हरदीप होरा सुरेंद्र सिंह सुशील छाबड़ा परमजीत उबेजा अनिल गुप्ता प्रमोद वर्मा गोविंद झामवानी प्रतिज्ञा सिंह, सालुंखे रेशु शर्मा भूमिका डोडेजा फिरोज अलीम व अन्य शामिल थे।

  • Related Posts

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा                                             बिलासपुर, छत्तीसगढ़  …

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 14 views
    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।
    • By User
    • November 18, 2026
    • 11 views

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    • By User
    • November 18, 2026
    • 12 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 10 views
    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम

    • By User
    • November 18, 2026
    • 13 views
    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम