मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।
पात्र ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने और समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश।
अल्मोड़ा: आज मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में योजनाओं की नियमित निगरानी करने और जहाँ प्रगति धीमी है, वहाँ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।








