डीजीपी पद के लिए आयोग से भेजे गए नामों में शामिल है दीपम सेठ का नाम

Spread the love

देहरादून। एक बड़े घटनाक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में अपर महानिदेशक के पद पर तैनात उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी दीपम सेठ को समय पूर्व उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ दिलचस्प

वह सोमवार तक यहां ज्वाइनिंग दे सकते हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी दीपम सेठ प्रदेश के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल किया है।

समय से पहले गृह मंत्रालय द्वारा वापस भेजा जाना चर्चा का विषय

ऐसे में उन्हें राज्य सरकार के अनुरोध पर समय से पहले गृह मंत्रालय द्वारा वापस भेजा जाना चर्चा का विषय बन गया है। उनके वापस आने से पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाले हुए हैं अभिनव कुमार

उत्तराखंड में अभी 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाले हुए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस महानिदेशक पद के लिए राज्य सरकार को भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं है। इसका कारण अभी उन्हें उत्तराखंड कैडर का आवंटन न होना है।

 

पैनल में शामिल हैं तीन आइपीएस के नाम

इस पैनल में आइपीएस दीपम सेठ (1995 बैच), डा पीवीके प्रसाद (1995 बैच) और अमित कुमार सिन्हा (1997 बैच) के नाम शामिल हैं। कुछ समय पूर्व प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सचिव गृह को पत्र लिखकर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर प्रत्यावेदन भेजा था। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का प्रविधान करने की पैरवी की थी।

संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया

इस बीच 21 नवंबर को सचिव गृह शैलेश बगोली ने केंद्र को पत्र लिखकर वरिष्ठ आइपीएस दीपम सेठ को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसचिव संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।