चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’ बस्ती, अयोध्या धाम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
राधिका की प्रतीक्षा
भूषण भूषित अंग राधिका, मंद-मंद मुस्कान रही। जोहति बाट श्याम सुंदर की, नैनन आस लगाय रही॥
कुंज निकुंज सजे सब ऐसे, फूलन छटा सुहाय रही। मधुबन की हर डार-डार पर, कोयल कूक सुनाय रही॥
मोर मुकुट की छवि नैनन में, मुरली धुन लहराय रही। श्याम नाम की मधुरिम माला, साँस-साँस दोहराय रही॥
यमुना तट पर खड़ी अकेली, सुधि मोहन की आय रही। पग-पग आहट सुनकर राधा, दौड़ी-दौड़ी जाय रही॥
सखियाँ पूछें कब आएँगे, आस मिलन की छाय रही। प्रेम सुधा में डूबी राधा, विरह वेदना पाय रही॥
चंद्र किरण जब आँगन उतरी, सुधि उनकी तड़पाय रही। निशि भर जाग-जागकर राधा, मन की व्यथा सुनाय रही॥
कान्हा की एक झलक पाने, अँखियाँ राह बिछाय रही। जन्म-जन्म की प्रीत की डोरी, मन से मन बँधवाय रही॥
प्रेम अनोखा राधा-मोहन, जग को राह दिखाय रही। राधा के उर में बस केवल, कृष्ण प्रीत मुस्काय रही॥






