कन्नौज में सड़क दुर्घटना में मिनी पीजीआई सैफई में तैनात पांच डॉक्टरों की मौत

Spread the love
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में मिनी पीजीआई सैफई में तैनात पांच चिकित्सकों की मौत हो गई। वहीं, मौके पर अधिकारी पहुंच चुके हैं। 

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड जाकर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच पीजी डॉक्टरों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कालेज से सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने  मर्च्यूरी  में रख दिए हैं। एक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्कॉर्पियों में छह लोग थे सवार

मुरादाबाद के बुद्ध विहार मझोला योजना नंबर चार, फेस-2, 9बी, 568 निवासी 39 वर्षीय डॉ. जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह, आगरा के कमला नगर निवासी 29 वर्षीय डॉ. अनिरुद्ध पुत्र पवन कुमार वर्मा,  भदोही के संत रविदास नगर निवासी 40 वर्षीय डॉ. संतोष कुमार मोर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य, कन्नौज के  मोचीपुर, तेरामल्लू निवासी 34 वर्षीय डॉ. अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल, बरेली के बाईपास रोड निवासी 35 वर्षीय डॉ. नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार समेत छह लोग स्कॉर्पियो से मंगलवार शाम को लखनऊ में दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।

बुधवार तड़के करीब तीन बजे स्कॉर्पियो से वापस सैफई मेडिकल कालेज जा रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 196 किलोमीटर प्वाइंट पर तिर्वा के सिकरोरी गांव के सामने स्कॉर्पियो किसी तरह से अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी डॉक्टर जख्मी हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

स्वजन को दी गई सूचना

वहां पर पांच डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया गया। डॉ जयवीर की हालत गंभीर होने से सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ सीपी पाल ने बताया कि शव मर्च्यूरी में रख दिए गए हैं। पुलिस ने स्वजन और सैफई मेडिकल कालेज प्रशासन को सूचना दे दी है। स्वजन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।