कविवर ‘सूर्य’ जी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
सरलता ओढ़े रख !
(काव्य)
इतना गंभीर
कुछ भी नहीं है इस जीवन में,
कि तू अपनी सहज मुस्कान खो दे।
सब समय की धारा है,
कुछ बह जाएगा, कुछ ठहर जाएगा;
फिर यह अकारण व्याकुलता क्यों?
बस शांत हो जा,
सरलता को ओढ़ ले,
क्योंकि जो आज बोझ है,
कल वह केवल एक स्मृति होगी।






