सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

Spread the love

 मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है।

इस बीच शिवसेना ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

अचानक पैतृक गांव रवाना हुए शिंदे

बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद एकनाथ शिंदे अचानक सतारा जिले के अपने पैतृक गांव चले गए। इससे कयास लगने लगे कि शिंदे नाराज हैं। अब शिवसेना नेता उदय सामंत ने सीएम ने गांव जाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम परेशान नहीं हैं, वो बुखार और सर्दी होने के कारण वे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं।आज शिंदे ले सकते हैं बड़ा फैसला

शिवसेना के एक अन्य नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में एक बड़ा फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी रुचि महाराष्ट्र की राजनीति में है। शिरसाट ने कहा कि शिंदे जब भी कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो वो अपने पैतृक गांव जाते ही हैं।
संजय शिरसाट ने कहा कि भाजपा अगले दो दिनों में अपने विधायक दल के नेता पर फैसला लेगी और औपचारिकताओं के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी (MVA) पर निशाना साधते हुए संजय शिरसाट ने कहा कि विपक्ष को सरकार गठन को लेकर महायुति दलों पर सवाल उठाने के बजाय चुनावों में अपने प्रदर्शन पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

 

2 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

संजय शिरसाट ने ये भी बताया कि बीते दिन महाराष्ट्र के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की और ये साफ है कि पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज आधी रात तक घोषित किया जा सकता है। मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होगा। शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्हें दिल्ली की राजनीति से ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी है।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।