उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया 13 आईएएस अधिकारियों समेत 18 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

Spread the love

देहरादून। शासन ने 13 आइएएस अधिकारियों समेत 18 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। इनमें तीन पीसीएस व दो सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख सचिव एल फैनई से अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम का दायित्व हटाया गया है, जबकि उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।

शुक्रवार देर शाम कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिन आइएएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं, उनमें से अपर सचिव रणवीर सिंह से कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

उन्हें अपर सचिव गन्ना चीनी, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का दायित्व दिया गया है। अपर सचिव धीराज सिंह गब्र्याल से ग्राम्य विकास एवं आयुक्त ग्राम्य विकास वापस लेकर उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का जिम्मा सौंपा गया है।

जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर उदय राज सिंह से अपर सचिव गन्ना चीनी, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप से अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण वापस लेकर उन्हें अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव राजस्व का दायित्व दिया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे। अपर सचिव रीना जोशी को सिंचाई एवं लघु सिंचाई वापस लेकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड प्रबंध निगम की जिम्मेदारी दी गई है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे।

अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड प्रबंध निगम का दायित्व हटाया गया है, शेष पदभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव अनुराधा पाल को सचिव ग्राम्य विकास व आयुक्त ग्राम्य विकास और नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार को अपर सचिव समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा तथा सचिव भूसंपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें गृह विभाग में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनय शाह से निदेशक जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान का दायित्व वापस लिया गया है।

जिन तीन पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव हुआ है, उनमें से अपर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ईलागिरी से यह दायित्व हटाकर उन्हें सचिव रेरा व सचिव भूसंपदा अपीलीय अधिकरण, देहरादून का प्रभार दिया गया है।

अपर आयुक्त आबकारी मोहन सिंह बर्निया से यह विभाग हटाकर अब उन्हें सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग दिनेश प्रताप सिंह से यह दायित्व वापस लिया गया है। वह अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला के पद पर यथावत रहेंगे।

सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप रावत से अपर सचिव राजस्व, सचिव उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का पदभार वापस लिया गया है, उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे।

बाध्य प्रतीक्षा में चल रह सचिवालय सेवा के अधिकारी प्रदीप जोशी को अब अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व बनाया गया है, जबकि सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।