ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे विभागीय अनदेखी के कारण ताला में जानलेवा बना हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

               ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे विभागीय अनदेखी के कारण ताला में जानलेवा बना हुआ है। आपदा के तीन माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी विभाग द्वारा नेशनल हाईवे की सुध न लेनी से हाईवे ताला तोक में जर्जर बना हुआ है तथा राहगीरों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से आपदा से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे के ट्रीटमेंट की बार – बार मांग की जा रही है मगर विभागीय अधिकारी आपदा से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की सुध लेनी को राजी नहीं है जिससे स्थानीय जनता में नेशनल हाईवे के प्रति आक्रोश बना हुआ है। ताला तोक में नेशनल हाईवे पर सफर जोखिम भरा होने से तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों व स्थानीय जनता को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि बीते 20 अगस्त को तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश होने तथा आकाश कामिनी नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने से ताता तोक के निचले हिस्से में भूधसा‌व होने से कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे के लगभग 400 मीटर हिस्सा भूधसा‌व की भेंट चढ़ गया था जिससे नेशनल हाईवे पर कई दिनों तक आवाजाही ठप रहने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ था। आपदा के तीन माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी आपदा से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे का ट्रीटमेंट सही तरीके से होने के कारण नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम बना हुआ है परिणामस्वरूप आज तक दर्जनों वाहनों को भारी क्षति पहुंच चुकी है। जानकारी देते हुए ग्रामीण महिपाल बजवाल ने बताया कि आपदा के तीन माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी विभाग द्वारा नेशनल हाईवे का सही तरीके से ट्रीटमेंट न करने से नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है तथा विभागीय अधिकारी आपदा से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की सुध लेने को राजी नहीं है।

निवर्तमान प्रधान कुवर बजवाल ने बताया कि आपदा के बाद विभाग द्वारा नेशनल हाईवे को आवाजाही के लिए खोल तो दिया था मगर आपदा के तीन माह बाद भी नेशनल हाईवे का सही तरीके से ट्रीटमेंट न होने से वाहन स्वामियों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण नेशनल हाईवे की स्थिति जर्जर बनी हुई है। ग्रामीण प्रतिपाल बजवाल का कहना है कि नेशनल हाईवे की स्थिति जर्जर होने से तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों व स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रही है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।