प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक का लोकार्पण सीएम हाउस में होगा।

Spread the love

दिनेश सेमवाल (शात्री): सम्पादक।

प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक का लोकार्पण सीएम हाउस में होगा।
                             देहरादूनः  राजनीतिक चिंतक और समाजसेवी प्रकाश सुमन ध्यानी की सद्य प्रकाशित पुस्तक “उपनिषदीय दर्शन बोध” का लोकार्पण बुधवार पूर्वाह्न सीएम पुष्कर सिंह धामी सीएम हाउस में करेंगे।
विनसर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी करेंगे जबकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी मुख्य अतिथि होंगी। विनसर प्रकाशन के अधिष्ठाता कीर्ति नवानी ने बताया कि श्री प्रकाश सुमन ध्यानी की यह चौथी अनुपम कृति है जिसमें समस्त उपनिषदों का सार तत्व समाहित है। आम पाठकों के लिए सरल भाषा में लिखी गई यह पुस्तक भारतीय वैदिक ज्ञान परम्परा की दृष्टि से बेहद उपयोगी ग्रन्थ है।
इससे पहले विनसर प्रकाशन श्री ध्यानी द्वारा लिखित विश्व इतिहास दर्शन सहित तीन अन्य ग्रन्थ प्रकाशित कर चुका है। उत्तराखंड को वैदिक ज्ञान की जन्मभूमि माना जाता है। इस दृष्टि से उपनिषद की मीमांसा पर प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित ग्रन्थ को महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 11 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views

    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं