हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज, जल्द बनेगा एप

Spread the love

प्रदेश में आपात स्थिति और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए ट्रामा नेटवर्क स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी) की बैठक में नेटवर्क स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में अपर सचिव व एसएचएसआरसी की कार्यकारी निदेशक स्वाति भदौरिया ने अधिकारियों को अस्पतालों की मैपिंग व एप विकसित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के सभागार में हुई बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश(एम्स), हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के समन्वय से ट्रामा नेटवर्क स्थापित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक स्वाति भदौरिया ने बताया कि आपात स्थिति व सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को कम से कम समय में सटीक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रामा नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। इस नेटवर्क के लिए सभी सरकारी व निजी अस्पतालों की जीपीएस मैपिंग की जाएगी।

नेटवर्क के लिए एप विकसित किया जाएगा

108 एंबुलेंस सेवा को अस्पतालों के मैप उपलब्ध कराए जाएंगे। पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रामा केयर प्रशिक्षण दिया जाएगा। भदौरिया ने बताया कि नेटवर्क के लिए एप विकसित किया जाएगा। इससे जिस स्थान में घटना होती है, उस स्थान के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को पहले ही अलर्ट प्राप्त हो जाए। जिससे घायलों के उपचार के लिए अस्पताल के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ पहले से तैयार रहेंगे।

बैठक में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. मदन लाल ब्रह्म भट्ट ने ट्रामा नेटवर्क के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने की बात कही। एम्स ट्रामा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुर उनियाल ने भावी रणनीति की जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक डाॅ. सुनीता टम्टा, सहायक निदेशक डाॅ. कुलदीप मारतोलिया, डाॅ. हितेंदर सिंह, डाॅ. सुजाता मौजूद थे।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 11 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं