लघु उद्योग कर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं: डॉ मनेंद्र मेहता।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

लघु उद्योग कर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं: डॉ मनेंद्र मेहता।

डॉ इंद्रजीत सिंह कॉलेज अकलतरा में उद्यम कार्यशाला का आयोजन।

                                   अकलतरा, जांजगीर चांपाः विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी (शिक्षोदय संस्थान) के डॉ इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के तहत एक दिवसीय उद्यम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमी जागरूकता पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वयं का उद्योग आरम्भ कर आत्मनिर्भर बनने को जागरूक किया गया। इसी संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनेंद्र मेहता ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप जागरूक होकर लघु उद्योग के क्षेत्र में जाकर आत्मनिर्भर बनकर देश को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों का आव्हान किया कि हर वक़्त मौके की तलाश करते रहें और उनसे फायदा उठाने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों की प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समय अनमोल है इसे व्यर्थ न जाने दें। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष संध्या चंद्रसेन ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हर कोई नौकरी करने लगे तो व्यापार कौन करेगा। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की ट्यूटर मनीषा सैमुएल ने विस्तार से विद्यार्थियों को उद्यम के विषय में जानकारी प्रदान की। यह भी बताया कि उद्यम पंजीयन कैसे किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक जेएन कुर्रे, डॉ उपेंद्र वर्मा, वंदना राठौर,, डॉ ऋचा राठौर एवं सुनील साहू के साथ ही बिलासपुर से आए विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, मानसी सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    Spread the love

    Spread the love  डा. सुधाकर आशावादी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत