ऊखीमठः भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे सात वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का दुर्योधन वध व पाण्डवो के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

               ऊखीमठः भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में सात वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का दुर्योधन वध व पाण्डवो के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है। केदार घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत राणा व अंकित रावत के निर्देशन में दुर्योधन वध लीला का सफल मंचन किया गया। दुर्योधन वध लीला व पाण्डव नृत्य के समापन के हजारों दर्शक व श्रद्धालु साक्षी बने तथा पाण्डव नृत्य कमेटी द्वारा चक्रव्यूह लीला व दुर्योधन वध लीला के सफल निर्देशन करने वालों को स्मृति देकर सम्मानित किया गया। पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित होते ही पाण्डव पश्वाओ व धियाणियों की आंखे छलक उठी। एक माह तक चले पाण्डव नृत्य के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर पाण्डव नृत्य कमेटी ने आन जनमानस का आभार व्यक्त किया। सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यो ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायेें सम्पन्न की। दोपहर बाद पाण्डव नृत्य का शुभारंभ हुआ तो चुन्नी मंगोली गांव निवासी कुब्जा धर्म्वाण सहित सैकड़ों    भक्तों में पंच देव पाण्डवों  को फूल – मालाये अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की तथा ग्रामीणों ने पाण्डवो के अस्त्र- शस्त्र को मक्खन सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर मनौती मांगी। पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर केदार घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत राणा व अंकित रावत के निर्देशन पर शानदार दुर्योधन वध लीला का मंचन किया जबकि दुर्योधन वध लीला मंचन मे मुकेश अथवाल व ज्योति असवाल ने संगीत पर साथ दिया। पाण्डव नृत्य कमेटी द्वारा चक्रव्यूह लीला का निर्देशन करने वाले उत्सव ग्रुप के निर्देशक डा0 राकेश भट्ट व दुर्योधन वध लीला का निर्देशन करने वाले रंगकर्मी लखपत राणा को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। देर सांय युगो से चली परम्परानुसार पाण्डव के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित किये गये तथा पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित होते ही पाण्डव पश्वाओं व धियाणियो की आंखे छलक उठी।

पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि द्वितीय केदारनाथ भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ आगमन पर 23 नवम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा सोमवार को पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का निर्विघ्न समापन हो गया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग, पाण्डव नृत्य कमेटी संरक्षक अर्जुन रावत, सचिव राजीव। भट्ट, कोषाध्यक्ष कुवर बर्त्वाल, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ,ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण, कविता। भट्ट, कुसुम भट्ट, सन्तोष शैव, कुलदीप रावत, नवीन मैठाणी, भूपेंद्र राणा, सीमा बिष्ट, मानवेंद्र शैव, कैलाश पुष्वाण, मनोज पटवाल, वी पी किमोठी, महेश बर्त्वाल, यशोधर मैठाणी, अंजनेश पंवार, नवदीप नेगी सहित हजारो दर्शक मौजूद थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views