ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी होने तथा निचले क्षेत्रों में सर्द हवाओ के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

             ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी होने तथा निचले क्षेत्रों में सर्द हवाओ के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है।  केदार घाटी का सम्पूर्ण भूभाग शीतलहर की चपेट में आने से ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए विवश हो गये है तथा मुख्य बाजारों में लोग अलाव के सहारे दिन गुजारने गये है। आने वाले दिनो मे यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ धामों में मौसम की दूसरी बर्फबारी होने की सम्भावना बनी हुई है। तुंगनाथ घाटी में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो नये साल के जश्न में तुंगनाथ घाटी पर्यटको व सैलानियों से गुलजार हो सकती है तथा तुंगनाथ घाटी के तीर्थाटन- पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा हो सकता है। बता दे कि केदार घाटी में रविवार रात से ही मौसम ने करवट बदल दी थी। सोमवार सुबह से ही सर्द हवाओ के चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी थी। दोपहर बाद हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने तथा तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गये है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम के मिजाज इसी प्रकार रहे तो त्रियुगीनारायण, गौरीकुण्ड, चौमासी, गौण्डार, रासी, गडगू, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी, मोहनखाल मे जमकर बर्फबारी की सम्भावना बनी हुई है। व्यापार संघ चोपता अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी ने बताया कि यदि आने वाले कुछ घन्टों मेें मौसम के मिजाज इसी प्रकार रहे तो तुंगनाथ घाटी मे मौसम के अनुकूल बर्फबारी हो सकती है तथा तुंगनाथ घाटी मे मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने से पर्पटकों व सैलानायों की आवाजाही में भारी वृद्धि हो सकती है। मदमहेश्वर घाटी गैड़ बष्टी के काश्तकार बलबीर राणा ने बताया कि यदि निचले भूभाग मे मौसम के अनुकूल बारिश होती है तो काश्तकारो की फसलों सहित प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने के साथ प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर मे भी वृद्धि हो सकती है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views