अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में ट्रक ने लोगों को रौंदा,15 लोगों की मौत

Spread the love
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि जांच एजेंसियां न्यू आरलियंस में हुए टेरर अटैक और लासवेगस में हुए टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट के बीच लिंक तलाश रही हैं। 

दोनों ही मामलों में इस्तेमाल हुई गाड़ी एक ही रेंटल साइट से किराए पर ली गई थी। यही वजह है कि एजेंसियों को शक है कि दोनों घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं। बाइडन ने कहा, ‘हम लासवेगस में ट्रंप होटल के बाहर साइबरट्रक विस्फोट को ट्रैक कर रहे हैं।’

जांच जल्द पूरी करने का निर्देश

  • बाइडन ने आश्वासन दिया कि अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी टीम को संघ, राज्य और स्थानीय जांच एजेंसियों को हर संभव रिसोर्स उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे न्यू आरलियंस की घटना की जांच जल्द से जल्द पूरी की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि अमेरिकी लोगों को और कोई खतरा नहीं है।’
  • आपको बता दें कि अमेरिका के न्यू आरलियंस में नये साल के सेलिब्रेशन के दौरान एक कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें 15 लेोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही लासवेगस में ट्र्ंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 घायल हैं।

एफबीआई कर रही जांच

न्यू आरलियंस की घटना पर बोलते हुए बाइडन ने कहा कि एफबीआई इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हमलावर शमसुद्दीन जब्बर अमेरिकी नागरिक था और वह यूएस आर्मी में भी रह चुका है। हमले से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आईएसआईएस से प्रेरित होने की बात भी कही थी। 

एफबीआई ने इस हमले को आतंकवादी घटना बताया है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी लास वेगास और न्यू आरलियंस की घटना के बीच संबंध होने का शक जताया था। उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि साइबर ट्रक में विस्फोट गाड़ी की खामी की वजह से नहीं, बल्कि पटाखे या विस्फोटक की वजह से हुआ था।
  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views