बोरवेल बने काल 

Spread the love

ऋतु गुप्ता,  खुर्जा बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

 

                          बोरवेल बने काल 

एक समय था जब हमारे बुजुर्ग कहते कि बच्चों नाखून काट कर भी किसी कागज की पुड़िया में लपेटकर कूड़े में डालना कि कहीं ऐसा ना हो कोई चिड़िया इन्हें चावल समझ कर खा ले, और किसी जीव की जान हमारे कारण चली जाए। हमें बचपन से ही सिखाया जाता रहा है कि कोई नुकीली चीज, कोई कांच का टुकड़ा या कोई भी ऐसी चीज हम कूड़े में ना डालें जिससे कोई गाय या कुत्ते इसे खा लें और उनकी जान चली जाए। मेरे दादाजी तो यहां तक कहते थे कि बेटा कभी भी किसी बैठी हुई गाय या भैंस को मत उठाना क्योंकि वो अपने भारी शरीर के कारण बहुत मुश्किल से बैठती है।

बताओ ऐसे संस्कार जिस देश के घर घर में में बचपन से दिए जाते रहे हो, वहां बोरवेल में गिरने के कारण गई हुई बच्चों की जानों का आखिर जिम्मेदार कौन है?

अभी पिछले दिनो जयपुर में एक मासूम बच्ची की जान बोरवेल में गिरने के कारण जान चली गई, जिसको अथक प्रयासों के बावजूद भी बचाया न जा सका। हमारे देश में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं थी कि बोरवेल से किसी बच्चे की जान गई हो।

हमारे देश में बोरवेल को लेकर लापरवाही इस कदर बढ़ गई है की जान की कोई कीमत ही नहीं है ।जब भी कोई ऐसी खबर सामने आती है दो-तीन दिन लोग सोचते हैं,समझते हैं फिर वापस अपने में मस्त हो जाते हैं, आखिर क्यों और कब तक कितने बच्चों की जानें हम हमारी लापरवाही के कारण जाने देंगे।

हमारे देश में आज तकरीबन 1.7 करोड़ बोरवेल खुले हैं। देश के ना जाने कितने ही नौनिहाल उनकी भेंट चढ़ चुके हैं। बड़े खुशकिस्मत समझो उन मां-बाप को जो बोरवेल में गिरे हुए अपने बच्चों को कभी सेना की मदद से तो कभी पुलिस की मदद से वापस अपनी गोद में पा सके हैं। पर जरा उस पीड़ा को तो समझो बोररेल में गिरे बच्चे या इंसान की, उसका एक-एक पल कितनी पीड़ा में गुजरा होगा। सोच कर देखो यदि हमें कोई जबरदस्ती किसी अंधेरे कमरे में बंद कर दे, तो हमें कितनी पीड़ा होगी, हमें कितनी परेशानी होगी, हम पल भर में उससे बाहर निकलना चाहेंगे और एक मासूम बच्चा जो हंसता खेलता बाहर घूम रहा था अचानक बोरवेल में गिर जाए और तड़प तड़प कर अपनी उसमें जान दे दे। मैं पूछती हूं कि क्या यह इंसानियत की मौत नहीं है?

सरकार और न्यायालय भी निर्देश दे चुकी है कि कार्य के तुरंत बाद सभी बोरवेल बंद किए जाएं। पर आखिर कब तक हम यूं लापरवाही करते रहेंगे, आखिर क्यों हम जिम्मेदार नहीं होते? क्यों हम इन बोरवेल को काल बनने से नहीं रोक पा रहे हैं? जरा सोचो और इस तरफ कदम बढ़ाओ कि आगे कोई बोरवेल हमारे बच्चों के लिए काल साबित ना हो।

 

 

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि