अतीतजीवी 70+ की महिलाएं 

Spread the love

समीक्षक : राजेन्द्र सिंह गहलोत, बुढार जिला शहडोल म.प्र.

 

                   पुस्तक समीक्षा 

    अतीतजीवी 70+ की महिलाएं 

प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समाज सेवी सुधा गोयल के अब तक 10 कहानी संग्रह, 10 उपन्यास, दो व्यंग्य संग्रह तथा दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है । प्रस्तुत कहानी संग्रह 70+ की महिलाएं उनका 11 वां कहानी संग्रह है । इस संग्रह मे उनकी 8 कहानियां संग्रहित है। 70+ की महिलाएं कहानी मे कहानीकार 70 से अधिक उम्र की महिलाओं के नीरस नहीं अपितु बेबाकी से सरस जीवन को रेखांकित करते हुये तथा अतीतजीवी होते हुए विवाह कज बाद से अब तक के जीवन के हर पहलू को जीती प्रतीत होती है जिसमे उनके अनुभव जहां उनके संघर्षों की गाथा कहते है वहीं बडे ही प्रभावशाली ढंग से भावनात्मक पहलुओं को भी रेखांकित करते है ‌। जबकि शेष 7 कहानियों का कथानक भी नारी पात्रों के इर्द-गिर्द बुना हुआ है । मोक्ष कहानी वृद्ध स्त्री के प्रति पुत्र की उपेक्षा की पराकाष्ठा को बतलाती है । रिश्तों के पार कहानी में तरला पति के न रहने पर अपना घर वृद्धाश्रम के नाम कर देती है । पायजेब कहानी ओ हेनरी की कहानियों से प्रभावित प्रतीत होती है । शान्ति अपनी पायजेब बेंच कर पति को दवा के लिए पैसा देती है और पति उन पैसों से दवा न लेकर उनसे तथा अपना खून बेच कर मिले पैसों से उसके लिए पायजेब खरीद कर लाता है । तलाश सुकून के पल मे शक्की पति द्वारा उपेक्षित पत्नी की व्यथा चित्रित है । चिट्ठियां कहानी बाल मनोविज्ञान एवं मां के ममत्व भरे रिश्तों को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित करती है जिसमे बच्चे की आडी तिरछी रेखाओं की चिट्ठियों को भी मां की आंखे पढ लेती है । जबकि मन्नत कहानी के धागे एवं बचपन का बचपना कहानी कहानीकार के संस्मरण प्रतीत होते है जिसमे मन्नत मे मनोकामना देवी के मंदिर मे पशु बलि के खिलाफ कहानीकार ने अभिव्यक्ति की है वहीं दरगाह मे अपने लिखने पढने की अभिलाषा को अभिव्यक्त किया है। जबकि बचपन का बचपना कहानी मे कहानीकार के बचपन के दिनो का संस्मरण प्रभावशाली एवं भावनात्मक रूप मे अभिव्यक्त हुआ है । लगभग सभी कहानियों की भाषा सहज सरल तथा आम पाठकों के लिये भी बोधगम्य है । कहानियों मे प्रस्तुत भावनाओं की गरमाहट जहां पाठको के हृदय को छूती है वहीं कहानियों का विचारोत्तेजक कथ्य पाठको को चिंतन के लिए बाध्य करता है । शुभकामनाएं।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।