उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली, चोटियों पर बर्फ गिरने से लुढ़का पारा।

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली, चोटियों पर बर्फ गिरने से लुढ़का पारा।

             देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। जिससे में पारे में भी कुछ गिरावट आई।

                 आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाने और दिन में धूप खिली रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी 11 जनवरी से प्रदेश में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। दून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। बीच-बीच में सर्द हवाओं ने भी ठिठुरन बढ़ा दी। कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। वहीं, मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा और वर्षा हुई।

प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिन आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार समेत आसपस के मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रह सकती है। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रह सकता है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 21.4, 8.7
  • ऊधमसिंह नगर, 23.0, 7.2
  • मुक्तेश्वर, 14.5, 6.0
  • नई टिहरी, 14.4, 6.2

मौसम ने बदले कई रंग, बूंदाबांदी के बाद निकली हल्की धूप

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love      महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।     देरादूण: बुधवार 11 नवंबर 2026 सौं-करार लोकभाषा साहित्यिक समिति की ओर से…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 1 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।