शेख हसीना के बाद अब खालिदा जिया ने छोड़ा देश।

Spread the love

शेख हसीना के बाद अब खालिदा जिया ने छोड़ा देश।

 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मंगलवार को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ढाका से लंदन के लिए रवाना हुईं। उनके एक सलाहकार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खालिदा जिया मंगलवार देर रात एयर एंबुलेंस से लंदन के लिए रवाना हुईं।

                 खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख भी हैं। ढाका के हजरल शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जब वह रवाना हो रही थीं, तो पार्टी के कई नेता वहां मौजूद थे।

खालिदा को कई बीमारियां

खालिदा जिया इस वक्त लिवर सिरोसिस, दिल की बीमारी और किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। बांग्लादेश इस वक्त राजनीतिक अनिश्चितता से जूझ रहा है। शेख हसीना और खालिदा जिया बांग्लादेश की दो सबसे प्रभावशाली नेता हैं।

एक मामले में बरी हुई खालिदा

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चला रहे नोबल प्राइज विजेता मोहम्मद यूनुस इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में चुनाव करवाने पर विचार कर रहे हैं। शेख हसीना के कार्यकाल में खालिदा जिया को 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

उन पर प्रधानमंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के दो मामलों में शामिल होने का दोष सिद्ध हुआ था। हालांकि उनके समर्थक इस केस को राजनीति से प्रेरित बताते हैं। लेकिन मोहम्मद यूनुस के सत्ता संभालते ही एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया, जबकि दूसरे केस की सुनवाई मंगलवार को हुई।

कतर के आमीर ने भेजी एयर एंबुलेंस

  • शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान ही खालिदा जिया को जमानत मिल गई थी और वह बांग्लादेश में ही इलाज करवा रही थीं। कई बार की गुजारिश के बाद भी शेख हसीना की सरकार ने उन्हें विदेश में इलाज करवाने की अनुमति नहीं दी थी।
  • खालिदा जिया के लिए कल कतर के आमीर शेख तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी ने विशेष एयर एंबुलेंस भेजी थी। जिया के गुलशन इलाके स्थित आवास के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे थे।
  • इस कारण खालिदा जिया के काफिले को एयरपोर्ट तक 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया था। आवास से एयरपोर्ट तक उनकी इस यात्रा को टीवी पर लाइव प्रसारित किया गया था।
  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 23) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    Spread the love

    Spread the love सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 23) 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 23) 

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।