दिल्ली का आपदा प्रबंधन।

Spread the love

पंकज शर्मा “तरुण “।

 

                       व्यंग्य

               दिल्ली का आपदा प्रबंधन।

 

वैसे देखा जाए तो इस भावी विकसित भारत देश में अभी भी कई समस्याओं को वर्तमान केंद्र सरकार ने चिन्हित किया है।जिसे आए दिन यशस्वी प्रधानमंत्री जी चुनावी रैलियों में बड़े ही जोशीले अंदाज में कहते पाए जाते हैं कि डबल इंजिन की सरकार बनाओ तभी तुम्हारे प्रदेश को भी विकसित भारत में शामिल कर लेंगे। कुछ राज्यों के अति शिक्षित मतदाता माननीय मोदी जी की बात समझ जाते हैं और अपना अमूल्य वोट उन्हीं को देना सुनिश्चित कर देते हैं। कुछ कम पढ़े लिखे लोग जिनके दिमाग में जन्म से ही पंजे का भूसा भरा होता है तो इनकी बात उनके न तो गले में उतरती है और न भेजे में!

कुछ रमेश बिधूड़ी टाइप के लोग इन दिनों दिल्ली के चुनाव घोषणा की पूर्व संध्या पर आप के गुड़ को गोबर बताने पर अपनी ऊर्जा को झोंकते पाए गए। सड़कों को महिला नेत्री के गालों जैसी चिकनी बनाने के झूठे वादे करते पकड़े गए और खेद प्रकट कर मर्यादा पुरुषोत्तम बनते नजर आए। जैसे चोर चोरी करते पकड़ा जाता है तो माफी मांग लेता है और छूट जाता हो? जब से दिल्ली में चुनाव का कोहरा छाया है सब विपक्षियों ने अपने अपने बंगलों से बाहर आकर प्रदूषण का लेबल और बढ़ा दिया है। कोई जमुना जी को मैली कर उसे साफ नहीं करवाने का आरोप लगा रहा है और अगली सरकार उनकी बनी तो वे इसे गंगा जैसी पवित्र कर देने का वादा कर दावा ठोक रहे हैं।कोई चुनाव जीतने के लिए अपने अपने गाने बनवा कर सुना रहे हैं तो कोई फिल्मी स्टाइल में पोस्टर बना कर एक दूसरे को चोर, झूठा, मक्कार बता रहे हैं।

कहने को दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ ही दुनिया भर के दूतावास बने हुए हैं। केंद्र सरकार के मंत्री, संतरी, सांसद, राष्ट्रपति निवास करते है जिनके बंगले भी शाही साज सज्जा से लथपथ हैं। हो भी क्यों न आखिर दिल्ली देश की राजधानी है जिसकी सड़कें हमने आपने सबने देखी हैं। हम सभी देशवासियों को भी दिल्ली पर गर्व है। मगर न जाने क्यों माननीय प्रधानमंत्री जी आज कल अपनी दिल्ली को आपदा ग्रस्त बता रहे हैं?आप की सरकार तो पिछले कई सालों से आम आदमी की जागीर बनी हुई है। अमेरिका के गलियारों में भी यहां के विकास की पिछले दिनों खबर आई थी। क्या विदेशी अखबार भी बिक गए हैं? हो सकता है पैसा किसको बुरा लगता है? फिर हमारे देश के लोकप्रिय बुजुर्ग प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं तो हम तो उन्हीं की बात मानेंगे। किसी झूठे और अन्ना हजारे को धोखा देने वाले जेल रिटर्न केजरीवाल की बात क्यों मानेंगे?

जहां एक और किसान आंदोलन की आपदा पहले से ही हरियाणा यू पी की सीमा पर डेरा डाले बैठी है वहीं दूसरी ओर आप दा के रूप में आतिशी चुनाव प्रचार में केजरीवाल लगे हुए हैं।बेचारी कांग्रेस को तो ये आपदा और भाजपा वाले नेता कोई भी भाव देने को तैयार नहीं शायद इनके माजने ही यही हैं।इनकी सरकारें थी तब ये भी सब आम आदमी को ठेंगे पर बिठाते थे। अब इस बरसों से आई आपदा को खत्म करने के लिए दशकों से एक दूसरे के धुर विरोधी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों जोर आजमाइश में जुट गए हैं। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आपदा को दूर करने में इन दोनों विरोधी दलों के दिग्गज कामयाब होते हैं या इस कवायद में ये स्वयं ही आपदाग्रस्त होते हैं?हमें तो यह आठ मार्च को ही पता चलेगा।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि