राष्ट्र-भाषा हिंदी (दोहे

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

    राष्ट्र-भाषा हिंदी (दोहे)

 

हिंदी-भाषा के बिना, कभी न हो कल्याण।

आदर इसका सब करें, यही देश का प्राण।।

 

हिंदी-भाषा विश्व की, भाषा एक प्रधान।

हिंदी में अभिव्यक्ति से, मिलती है पहचान।।

 

अपनी बोली बोल कर, हो आनंद अपार।

तुलसी-मीरा-सूर हैं, ज्ञान-मोद-आगार।।

 

करें प्रतिज्ञा आज हम, भारत-भाषा हेतु।

करें पार हम ज्ञान-सर, चढ़ निज भाषा-सेतु।।

 

हो विकसित समुचित यहाँ, हिंदी-भाषा-ज्ञान।

होवे लेखन-कथन में, हिंदी का गुण-गान ।।

 

चाहे हो इंग्लैंड भी, वा अमरीका देश।

हिंदी का डंका बजे, चहुँ-दिशि,देश-विदेश।।

 

भारतेंदु कविश्रेष्ठ ने, दिया चेतना खोल।

हमें कराया स्मरण, निज भाषा अनमोल।।

 

उनके इस संदेश के, हैं कृतज्ञ सब लोग।

निज भाषा का दे दिया, सुंदर-अनुपम भोग।।

 

हिंदी भाषा का हमें, करना है उत्थान।

इससे बढ़कर है नहीं, कोई कर्म महान।।

 

गौरव-गरिमा-शान है, यह अपना सम्मान।

रहें अमर अब विश्व में, हिंदी-हिंदुस्तान।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए