‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 11

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0) 

 

                   ‘मधुरालय’

  ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 11

शुद्ध सोच के आसव का यदि,

यह दुनिया नित पान करे।

सकल भेव रँग-रूप-जाति का-

चले नहीं चतुराई है।।

करती है गुणगान लेखनी,

आसव की इस महिमा का।

नहीं लेखनी लिखती कोई-

आसव ही लिखवाई है।।

प्रबल प्रभावी यह द्रव आसव,

आसव इक द्रव निर्मल है।

हितकर सोच रचे यह मन में-

इसमें गुण अधिकाई है।।

मंद बुद्धि का है वह मानव,

जो इसको बस पेय कहे।

पेय तो है यह लेकिन अमृत-

की इसमें बहुताई है।।

कहना-सुनना जन की आदत,

यही रीति है दुनिया की।

मग़र लेखनी मतिमंदों को-

सच्ची राह दिखाई है।।

आसव-आसव-आसव ही है,

प्रीति-पुस्तिका का शिक्षक।

पा प्रेमी ने शिक्षा जिससे-

प्रीति की रीति निभाई है।।

आसव की ही करें प्रशंसा,

ऋषि-मुनि-ज्ञानी-ध्यानी सब।

इसका नित-नित पान ही करके-

सरिता-ज्ञान बहाई है।।

लेकर डुबकी ज्ञान-सरित में,

सरल प्रकृति-साधारण जन।

निज तन-मन को शुद्ध हैं करते-

दुर्गुण-रेख मिटाई है।।

सुरभित आसव मधुरालय का,

वेद-मंत्र सम उत्प्रेरक।

निष्क्रिय तन-मन-वाचा स्थित-

भ्रम से मुक्ति दिलाई है।।

मधुरबोल जन मधुरालय के,

मृदुल हृदय तन धारी हैं।

देव तुल्य यह लगता आलय-

मुदित मोद-मृदुलाई है।।

अति सुरम्य है आबो-हवा औ’,

मलयानिल सम पवन ढुरे।

प्रकृति कामिनी ढल प्याले में-

स्वयं छटा बन छाई है।।

मनमोहक नित नवल छटा सी,

छवि मधुरालय की लगती।

पुष्प-गंध-मकरंद मस्त चख-

भ्रमर-गीत मधुराई है।।

सुरभित आसव पीकर राही,

का हिय हुलसित हो जाता।

उसको लगे किसी ने जैसे-

लय सप्तम की गाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए