“सुरभित आसव मधुरालय का” 12

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

                     “मधुरालय”

     “सुरभित आसव मधुरालय का” 12

बाँस-बाँसुरी की धुनि प्यारी,

प्यारा अमृत आसव यह।

है निनाद शिव-डमरू का यह-

स्वर नव-पंच-मिलाई है।।

माँ-वीणा-झंकार इसी में,

झर-झर झरनों की रुन-झुन।

वायु-वेग की सन-सन सर-गम-

इसने ही तो पाई है।।

सिंधु-नीर ले सूर्य- रश्मि ने,

बादल बनकर अंबर में।

प्यासी महि की प्यास बुझाने-

जल-बूँदें बरसाई है।।

हिम-गिरि की उत्तुंग शिखर से,

जब होता हिम-पात यहाँ।

मधुरालय का आसव,समझो-

छवि निज सूक्ष्म दिखाई है।।

तोयज-तरुवर-तरु-तमाल सब,

ओज-शक्ति लेकर इससे।

धरा-धाम की शोभा बनकर-

किसलय नवल उगाई है।।

पुष्प-गंध, मकरंद-तत्त्व का,

स्वाद लिए आसव फिरता।

मधुर स्वाद इस आसव का ही-

अलि-गुंजन,शहनाई है।।

फूल बैठ तितली यह कहती,

नहीं समझती दुनिया ये-

आसव की क्या गरिमा होती-

आसव दिल-नरमाई है।।

विहग पपीहा पिव-पिव बोली,

कोयल-कंठ-मिठास जो है।

शायद कभी चखा है आसव-

इसी लिए मधुराई है।।

सुर-लय-ताल व छंद-गीत यह,

अदब-कला-संगीत यही।

सकल ज्ञान का कोष यही है-

आसव चित्त रमाई है।।

मधुर मधुरिमा मधुरालय की,

पाकर जीवन धन्य बने।

इसी की गरिमा ने ही मित्रों-

गरिमा जगत बढ़ाई है।।

स्वागत-स्वागत आसव तेरा,

हुए अवतरित जो जग में।

करके तेरा पान मनुज यह-

करे रुचिर जग-जाई है।।

सफल है जीवन उसका मित्रों,

पावन आसव जो चाखा।

होकर मुक्त सकल जग-झंझट-

से जाता हरषाई है।।

मुक्ति-मार्ग का यही प्रणेता,

मधुरालय का आसव ही।I

जीवन-नैय्या भव-सागर से-

इसने पार लगाई है।।

परम धाम-पद पा वह हर्षित,

स्वर्ग-लोक-सुख-स्वाद चखे।

सुर-देवों के साथ बैठकर-

सुर-रस करे पियाई है।।

करो नमन सब शत-शत इसका,

इसने मान बढ़ाया है।।

सकल शक्ति ही सुर-देवों की-

इसमें मात्र समाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए