करीना कपूर ने पुलिस को दिया बयान,अपराधी ने नहीं चुराई सामने रखी ज्वेलरी

Spread the love
नई दिल्ली। सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच में नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। संदिग्ध हमलावर फरार जरूर है, लेकिन उससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज लगातार सामने आ रही है। सैफ केस की जांच में जुटी पुलिस की टीम ने करीना कपूर का बयान दर्ज किया। शुक्रवार की शाम पुलिस उनके आवास पर पहुंची और घटना से जुड़े तमाम सवाल किए। एक्ट्रेस करीना की स्टेटमेंट के बाद मामले और हमलावर से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि करीना कपूर ने बयान में हमलावर से जुड़ी कई जानकारी दी है। करीना ने अपने बयान में कहा है कि हमलावर काफी आक्रामक था। बता दें कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला था कि सैफ के घर में घुसने वाले संदिग्ध का इरादा चोरी था। हालांकि, अब करीना की स्टेटमेंट से इस बात का अनुमान लग गया है कि हमलावर किस उद्देश्य से आया था।

हमलावर ने नहीं चुराई सामने रखी ज्वेलरी

सैफ अली खान की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी कि हमलावर बहुत ज्यादा आक्रामक था और उसने हिंसक हाथापाई की, लेकिन अपराधी ने सामने रखी ज्वेलरी को छुआ तक नहीं। एक्ट्रेस ने यह भी जानकारी दी है कि उनका परिवार किसी तरह से वहां से निकलकर इमारत की 12वीं मंजिल पर जाने में कामयाब रहा।

 

हमले के बाद कहां चली गई थीं करीना?
पुलिस ने सैफ अली खान की पत्नी से बातचीत करने के बाद बताया है कि करीना कपूर हादसे से बेहद दुखी हो गई थी। इस वजह से एक्ट्रेस को उनकी बहन करिश्मा कपूर अपने घर ले गई थी। 

पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। फिलहाल हमलावर के कुछ भी न चुराने पर उसके हमले के इरादे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को मामले में इस बात की आशंका है कि हमलावर एक कठोर अपराधी हो सकता है। दरअसल, नया सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को हुलिया बदले हुए देखा गया। इससे अंदाजा लग गया है कि यह आरोपी की पुलिस से बचने की सोची-समझी योजना हो सकती है। पुलिस ने अपने हालिया बयान में इस बात की जानकारी भी दी है कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है। वहीं, मुंबई पुलिस की टीम मामले में तेजी से काम कर रही है।

  • Related Posts

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    Spread the love

    Spread the love  डा.प्रियंका सौरभ                                                  रिसर्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views