संवाददाता मुजफ्फरपुरः सुनील कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
मुजफ्फरपुर: 7 नवम्बर 2026 मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित अमन चिल्ड्रेन्स स्कूल में शनिवार को एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संचालिका एवं युवा समाजसेवी मुस्कान केशरी की अध्यक्षता में बाल दरबार लगाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनमें उत्साह का संचार करना तथा उनके साथ खुशियों के पल साझा करना था।
एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संचालिका एवं युवा समाजसेवी मुस्कान केशरी ने कहा कि बच्चों को खुशियां देना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और कुछ करने की चाहत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के लिए समय-समय पर बाल दरबार लगाया जाता हैं जिसमें बच्चे अपनी मन की बात को खुलकर रखते हैं।
कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बच्चों से पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आग्रह किया एवं बच्चों को खेल गतिविधि कराई गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबिता ठाकुर, निदेशक श्री अनिल कुमार ठाकुर, वरिष्ठ कठपुतली कलाकार कांता देवी, प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की सक्रिय सदस्य दीपा श्रीवास्तव, आदित्य कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील पहल के लिए दीपा श्रीवास्तव को महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अमन चिल्ड्रेन्स स्कूल की प्राचार्या श्रीमती बबिता ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बाल दरबार में बच्चों के बीच शिक्षा, रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया गया।






