शेख हसीना ने बीते दिन बड़ा दावा किया, कहा- जब वो बांग्लादेश में थी तो उन्हें मारने की साजिश रची गई थी

Spread the love
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आने के बाद कई खुलासे कर चुकी हैं। इस बीच हसीना ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब वो बांग्लादेश में थी, तो उन्हें मारने की साजिश रची गई थी। यहां तक की उनकी छोटी बहन शेख रेहाना को भी निशाना बनाने की कोशिश हुई थी। 

20-25 मिनट के अंतर से बची

शुक्रवार देर रात बांग्लादेश अवामी लीग के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए ऑडियो संदेश में हसीना ने ये खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी बहन बस 20-25 मिनट के अंतर से बच गईं। बता दें कि पिछले साल बांग्लादेश में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के चलते 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यहां तक की भीड़ शेख हसीना के घर तक घुस गई थी। 

मुझे मारने की साजिश रची गई

हसीना ने अपने संदेश में दावा किया कि अगर वो देश न छोड़ती तो उन्हें मार दिया जाता। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी बहन को मारने की साजिश रची गई थी। 

 

शेख हसीना पर पहले भी हो चुके वार

शेख हसीना ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि उनकी हत्या की साजिश रची गई। 21 अगस्त 2004 को ढाका में आतंकवाद विरोधी रैली के दौरान हसीना को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया था, जिसमें 24 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हसीना मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गईं।

इसी तरह 2000 में कोटालीपारा में एक 76 किलोग्राम का बम बरामद किया गया था, जहां उन्हें एक रैली को संबोधित करना था।

 

हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हो चुके जारी

गौरतलब है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हसीना के 15 साल के शासन के दौरान कथित रूप से लोगों के गायब होने के लिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं, जिसमें अभियोजकों ने उनके प्रशासन पर 500 से अधिक व्यक्तियों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए न्याय का सामना करना चाहिए।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    Spread the love

    Spread the love  डा.प्रियंका सौरभ                                                  रिसर्च…

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views

    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली।