ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत व सुरम्य मखमली बुगयालो की तलहटी में बसे गडगू गांव से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों में एक दिवसीय जाख मेले का भव्य आयोजन किया गया।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत व सुरम्य मखमली बुगयालो की तलहटी में बसे गडगू गांव से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों में एक दिवसीय जाख मेले का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की तथा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय जाख राजा की डोली के सुरम्य मखमली बुग्यालों से गडगू गाँव पहुंचने पर एक दिवसीय जाख मेले का समापन हो गया है तथा एक दिवसीय जाख मेले के आयोजन से गडगू गाँव से लेकर तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के भूभाग का वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यो ने गडगू गाँव में भगवान मदमहेश्वर व जाख राजा मन्दिर में पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवान मदमहेश्वर, जाख राजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गयी ठीक नौ बजे जाख राजा की डोली अनेक देवी – देवताओं के निशाणो, स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों, महिलाओं के मांगलिक जागरों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ सुरम्य मखमली बुग्यालों के लिए रवाना हुई तथा गडगू गाँव के मध्य विराजमान मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर खेत – खलिहानों में नृत्य कर ग्रामीणों को आशीष दिया तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का पुष्प – अक्षत्रों से भव्य स्वागत कर लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की। गडगू गाँव से लेकर तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों तक फैले भूभाग में जाख राजा की डोली ने प्राकृतिक जल स्रोतों व विसुणी नदी में परम्परानुसार गंगा व तीर्थ स्नान किया। जाख राजा की डोली के सुरम्य मखमली बुग्यालों में पहुंचने पर वहाँ पूर्व मौजूद सैकड़ों भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण गुजायमान हो उठा तथा विद्वान आचार्यों ने पंचमुखी आरती से जाख राजा की डोली की अगुवाई की। दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। जाखराजा को अनेक प्रकार के व्यजन परोसने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। सामूहिक भोज के बाद जाखराजा की डोली अपने तपस्थली गडगू गांव के लिए रवाना हुई तथा खेत – खलिहानों मेें नृत्य करने के बाद भक्तों को आशीर्वाद देकर अपनी तपस्थली मे विराजमान हुई। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया कि गडगू गांव से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालो मे प्रति वर्ष माघ महीने की पांच गये को जाखराजा मेले का आयोजन किया जाता है तथा मेले मे सामूहिक भोज की परम्परा युगो पूर्व की है। निवर्तमान प्रधान बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि एक दिवसीय जाख मेले में मदमहेश्वर घाटी का हर गांव का जनमानस बढ़ – चढ़कर भागीदारी करता है तथा जाख राजा के दरवार मे हर मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए