ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी भूभाग मे एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों मेें बादल छाने व निचले भूभाग मे सर्द हवाओं के चलने से तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है आने वाले कुछ घन्टो में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी भूभाग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आगाज हो सकता है। शनिवार सुबह को केदार घाटी ने अचानक करवट बदली तो हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाने व निचले भूभाग में सर्द हवाओं के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, मदमहेश्वर, टिगरी, विसुणीताल, चन्द्रशिला, तुंगनाथ, चोपता, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी सहित 8 हजार फीट के ऊंचाई वाला भूभाग एक बार फिर बर्फबारी से लदक हो सकता है। तुंगनाथ घाटी व कार्तिक स्वामी तीर्थ में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो स्थानीय पर्यटन व्यवसाय मेें खासा इजाफा हो सकता है तथा प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर मेें वृद्धि हो सकती है। निवर्तमान प्रधान बुरूवा सरोज भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के निचले इलाको मे सर्द हवाओ के चलने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण घरो मे कैद रहने के लिए विवश हो गये है। निवर्तमान प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त ने बताया की सम्पूर्ण क्षेत्र के शीतलहर की चपेट मे आने से तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है। निवर्तमान प्रधान जाल मल्ला त्रिलोक रावत ने बताया कि आने वाले समय में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो ऊंचाई वाले इलाको सहित सीमान्त गांवो में जमकर बर्फबारी हो सकती है।








