ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.):सियाराम पाण्डेय।
गोंडाः के वजीरगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम अव्यवस्थओं की भेंट चढ़ गयी। ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल संबोधन के बाद 5 ग्रामपंचायतों के ग्रामीणों को घरौनी वितरण होना था।ग्रामपंचायत अशोकपुर के लेखपाल अनुपस्थिति रहे। पूरेडाढू के लेखपाल भी विलम्ब से आये। ग्रामीणों के न आने पर लेखपाल ने गांव में जाकर 175 के सापेक्ष 35 घरौनी का वितरण किया। भगोहर में 110 के सापेक्ष 45 व जमुनहा मझरेती में 85 के सापेक्ष 30 घरौनी वितरित हुई। सूचना के अभाव में ग्रामीण वितरण स्थल तक नहीं पहुँचे। इसके पहले सुबह स्वामित्व योजना के अंतर्गत जागरूकता रैली को बीडियो व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखायी। एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह ने बताया सूचना देने की जिम्मेदारी संबंधित ग्रामपंचायतों के लेखपालों की थी। वहीं बरईपारा, बेलभरिया, भटपुरवा, गेडसर, खिरिया, नगवा, परसिया, रमचेरापुर, परमापुर और बाल्हारायी में पंचायत भवन पर घरौनी वितरण हुआ। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, बीडीओ प्रदीप सिंह एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह, एडीओ कृषि त्रिवेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।







