सुरभित आसव मधुरालय का’ 17

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

               ‘मधुरालय’

     ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 17

मतिभ्रम होकर जब भी मानव,

मूल्यों को ठुकराता है।

उसे राह पर पुनि जो लाए-

वह आसव-कुशलाई है।।

नवल बोध दे जो इस जग को,

मानव-मन को मुदित करे।

वही मिटाकर गहन अँधेरा-

नूतन ज्योति जलाई है।।

पथ पर भटके जब भी मानव,

मंजिल अपनी पा न सका।

सही रीति का बन संकेतक-

इसने चलन सिखाई है।।

दुख का मारा भटका राही,

जब मधुरालय जाता है।

केवल एक बूँद आसव की-

जीवन-कला सुझाई है।।

मानव सँग मानव का रिश्ता,

जब भी होता खंडित जग।

लघुता-गुरुता का आसव ही-

करता नित्य मिताई है।।

एकमात्र आसव आशा का,

दीपक रोज जलाता है।

सदियों से इस जली ज्योति ने-

करती रही भलाई है।।

अमिय सोच जब इस आसव की,

चिंतक-कंठ उतरती है।

अमृत-वाणी उस साधक की-

मधुरिम रीति निभाई है।।

मधुरालय आसव का आलय,

जिसमें प्रीति निवास करे।

स्वर्ण-जयंती इसी रीति की-

जग ने सतत मनाई है।।

स्नेह-सोच सँग विमल भाव का,

मधुरालय दाता-दानी।

प्रेम-बूँद सब कंठ सींचकर-

प्रचलन नवल चलाई है।।

एक घूँट बस दे दे साक़ी-

आसव की सुधि आई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए