ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी का आगाज होने तथा निचले भूभाग में विगत तीन दिनों से सर्द हवाओं  के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में है तथा तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी का आगाज होने तथा निचले भूभाग में विगत तीन दिनों से सर्द हवाओं  के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में है तथा तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामो मे बर्फबारी का आगाज हो सकता है । बता दे कि विगत तीन दिन पूर्व केदार घाटी मे मौसम ने अचानक करवट बदली दी थी तथा सोमवार दोपहर बाद हिमालयी क्षेत्रो मे बर्फबारी का आगाज होने व निचले भूभाग मे सर्द हवाओ के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट मे आने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टो मे यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, मदमहेश्वर, टिगरी, विसुणीताल, चन्द्रशिला, तुंगनाथ, चोपता, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी सहित 7 हजार फीट के ऊंचाई वाला भूभाग एक बार फिर बर्फबारी से लदक हो सकता है। तुंगनाथ घाटी व कार्तिक स्वामी तीर्थ में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो सकता है तथा प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। निवर्तमान प्रधान राऊलैक कमलेन्द्र नेगी ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के निचले इलाको मेें सर्द हवाओ के चलने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गये है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने बताया की सम्पूर्ण क्षेत्र के शीतलहर की चपेट में आने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है तथा अत्यधिक ठंड महसूस होने से व्यापारियों का व्यवसाय खासा प्रभावित होने लगा है। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि विगत तीन दिनों से मौसम के बार-बार करवट लेने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए